नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए लागू की गई पांच योजनाओं को लेकर कहा है कि इस मॉडल को पूरे भारत में दोहराया जाएगा।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी दो दिन से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इसी दौरान राहुल गांधी सुबह-सुबह नवा रायपुर के कटिया गांव पहुंचे। यहां के किसानों के साथ मिलकर धान की कटाई की। किसान अचानक उन्हें देखकर हैरान रह गए। सिर पर गमछा और हाथ में हसिया थामे राहुल गांधी ने कृषकों के साथ बातचीत की फिर धान की कटाई की।
राहुल गांधी ने पोस्ट कर लिखा है कि किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल है। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम के बारे में भी बताया। और कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के बेहतरीन काम से यहां के किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया। राहुल गांधी ने आगे लिखा- एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे
- धान पर एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) 2,640 रुपये प्रति क्विंटल,
- 26 लाख किसानों को 23,000 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी,
- 19 लाख किसानों का 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ,
- बिजली का बिल आधा
- पांच लाख कृषि मजदूरों को 7,000 रुपये प्रति वर्ष.
अब हमारा वादा है
- 20 क्विंटल/एकड़ धान ख़रीदेंगे
- किसानों का कर्जा फिर माफ करेंगे
किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल
एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।





