नई दिल्ली। आज सोमवार को राहुल गांधी ने केदारनाथ में श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा। तस्वीरों में राहुल गांधी श्रद्धालुओं को भंडारा परोसते हुए दिखाई दिए। और कई श्रद्धालुओं ने राहुल गांधी के सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया है। इससे पहले माथे पर चंदन का टीका लगाकर जब राहुल गांधी बाबा केदारनाथ की आरती में शामिल हुए तो उन्हें देखने के लिए समर्थकों की भीड़ लग गई। आपको बता दें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तीन दिन के प्रवास पर केदारनाथ पहुंचे हैं।
उन्होंने अपने हाथों से आरती में शामिल होने आए भक्तों को चाय पिलाई। और इसके बाद राहुल गांधी ने श्रद्धालुओं को भंडारा परोसा राहुल ने वहां पहुंचे समर्थकों को भी निराश नहीं किया और सबको हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।






