नई दिल्ली। आज रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं, इसी दौरान राहुल गांधी का उत्तराखंड में भव्य स्वागत भी किया गया। राहुल गांधी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन भी किए है। राहुल गांधी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं और पुजारियों से मुलाकात भी की है। राहुल गांधी के अचानक उत्तराखंड पहुंचते ही और केदारनाथ के दर्शन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रविवार सुबह अपने तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली से विशेष चार्टर विमान द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह कुछ देर में हेलिकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए और केदारनाथ धाम पहुंच। ऐसे में केदारनाथ मंदिर जाते समय राहुल आम लोगों से भी मिले, राहुल गांधी तीन दिन तक बाबा केदारनाथ की शरण में रहेंगे।
वही चुनावों के बीच राहुल गांधी का अचानक बाबा केदारनाथ के दर्शन करना और वहां उनका तीन दिवसीय प्रवास राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।





