जयपुर। राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा और राजस्थान हज समिति के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान कांग्रेस में शामिल हो गए है। पठान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की उपस्थिति में सदस्यता हासिल की। बता दें कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनावी रैली में एक-दूसरे पर आरोप की झड़ी लगा रहे है।
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मूर्खों के सरदार’ वाले बयान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री पद की गरिमा होती है, इसकी जितनी आलोचना की जाए, उतनी कम है। अगर कोई व्यक्ति गरिमापूर्ण पद पर है लेकिन, इस तरह की बातें करता है तो आप उससे क्या उम्मीद कर सकते हैं?’
सीएम गहलोत के अलावा शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला। राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से डरते हैं क्योंकि राहुल 2024 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे





