रायपुर। राहुल गांधी के दौरे के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान समाने आया है।
राहुल गांधी के दौरे पर टीएस सिंहदेव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में एक विजन के साथ आगे बढ़ रही है। आपने देखा कि महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। केजी टू पीजी
एक बड़ी घोषणा है जिसमें सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा का प्रावधान है। भूमिहीन परिवारों को जहां प्रति वर्ष 7,000 रुपये मिलते थे वहां अब उन्हें 10,000 रुपये मिलेंगे। राहुल गांधी ने ऐसी ही कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ खुपचंद बघेल में प्रत्येक परिवार अब सरकार की ओर से 10 लाख रुपये तक का इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अतिरिक्त बड़ी बीमारियों के लिए और अधिक प्रावधान हैं।
बता दे कि आज प्रियंका गांधी का भी छत्तीसगढ़ दौरा है। बताया जा रहा है कि आज सबसे पुरानी पार्टी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए और कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है।






