BJP पर साधा जमकर निशाना, कहा फिर सज रही झूठ की दुकान
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में चुनावी साल में राजनीतिक पार्टियों के दौर तेज हो गए हैं। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड दौरे पर आए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने BJP पर निशाना साधा है। जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि कुछ हटके बोलना चाहती हूं। जनता की क्या उम्मीद है नेता से, नेता का जीवन सादगी भरा होगा। बुंदेलखंड अंचल में यह प्रियंका का पहला चुनावी दौरा है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने पिछले तीन साल में मात्र 21 रोजगार दिए हैं। पिछले 18 साल से सत्ता में हैं। यहां भर्ती से ज्यादा घोटाले हो रहे हैं। खाली पद भरे नहीं जा रहे। देश की संपत्ति बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को कौड़ियों के दाम पर सौंप दी। इनसे रोजगार कैसे बनेंगे।
प्रियंका गांधी बोली अगली बार से वोट मत देना
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं अमेठी में पिता के साथ गई थी। वहां लोगों ने PM राजीव से कहा था कि सड़क बनवाएं वहां की जनता जागरुक थी आप कब जागरुक होंगे आज मध्यप्रदेश में पलायन हो रहा है। लोगों को कोरोना में कोई राहत नहीं मिली केंद्र सरकार GST लाई तो उससे मुसीबत बढ़ गई। किसानों को राहत नहीं मिली, मनरेगा को कमजोर कर दिया गया। रोजगार के माध्यम बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार आने पर कांग्रेस आपके वादे पूरे न करे तो अगली बार उसे वोट मत देना।





