श्रीनिवास बोले – आखिर इस मामले में अभी तक CBI, ED क्यों चुप है? केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कब इस्तीफा देंगे?
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज ED दफ्तर के बाहर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के पैसे के लेन देन के वायरल हुए वीडियो को लेकर ED के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र सिंह तोमर के मामले में खुलासा होने के बाद आखिर ED अब किस बात का इंतजार कर रही है? नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो आज सबके सामने आ गया है, जिसमें वो करोड़ों रुपए की लेनदेन की बात कर रहा है, मध्य प्रदेश के सारे भाजपा के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, लेकिन पीएम मोदी उनकी कोई जांच नहीं करवाते है, आखिर क्यों?
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने यह भी कहा कि साल 2014 से अब तक ED ने जितनी भी कार्रवाई की हैं, इनमें से 95% एक्शन विपक्ष के नेताओं पर हुए हैं। बीते 5 साल में कई बड़े छापे मीडिया हाउस और पत्रकारों पर हुए, जो सरकार से सवाल पूछते हैं, लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे हजारों करोड़ की डीलिंग कर रहे है और ED, CBI और IT ग़ायब है।





