रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मगलवार को पाटन विधानसभा सीट से उम्मीदवार और भतीजे विजय बघेल को लेकर बयान देते हुए कहा कि रिश्ते में हम उनके बाप लगते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब मीडिया ने बातचीत के दौरान पूछा चाचा-भतीजा में कौन भारी रहेगा तो इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हंसते हुए जवाब दिया कि रिश्ते में हम बाप लगते हैं।
छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गढ़ रही है। OBC बहुल इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने विजय बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल सीएम भूपेश बघेल के भतीजे हैं। यानी कि पाटन विधानसभा सीट पर चाचा-भतीजे आमने-सामने हैं। मुकाबला खासा दिलचस्प रहेगा। बता दें कि विजय बघेल वर्तमान में भाजपा से सांसद हैं।
आपको बता दें, विजय बघेल वर्तमान में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। विजय ने साल 2000 में राजनीति में कदम रखा था। उसी साल उन्होंने भिलाई नगर परिषद का निर्दलीय चुनाव जीता। उसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। साल 2003 में पाटन सीट से विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।





