ग्वालियर चंबल के चुनावी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेताओं को कड़ा संदेश दिया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने मंच से कहा कि मुझे वो चेहरे नहीं दिख रहे जो टिकट मांग रहे थे कहाँ हैं वो, यही तुम्हारी वफादारी है कांग्रेस के प्रति ऐसे लोगों को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता ऐसे लोगों के लिए दिग्विजय सिंह के दरवाजे हमेशा बंद हैं, वो सारे कांग्रेसी जो टिकट मांग रहे थे और जो घर बैठे हैं ऐसे लोगों के लिए दिग्विजय सिंह का द्वार हमेशा के लिए बंद है, दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव गद्दार और वफादार के बीच में है धनबल और जनबल के बीच में है, ट्रेड कानून बदलने पर भाजपा को निशाने पर लिया।
वही विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से ईवीएम मशीन के बहाने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला उनका कहना था कि भाजपा जो है बेईमानी करती है ये वोटर लिस्ट में बेईमानी करती है, यह मशीन में भी गड़बड़ी करते हैं, पूरे विश्व में ईवीएम चुनाव नहीं होते यहां तक की पाकिस्तान बांग्लादेश में भी एवं उपयोग में नहीं लाई जाती है लेकिन ठीक है हम उसको बर्दाश्त करेंगे दिग्विजय सिंह ने एवं को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ईवीएम मशीन चलाने वाले का आदेश नहीं मानती है वह उसका आदेश मानती है जो उसके अंदर चिप और सॉफ्टवेयर डला होता है,भाजपा की सरकार ने 44 ट्रेड यूनियन कानून को समाप्त करके चार कानून लागू कर दिए और ये चार कोड भी मिल मालिकों के हक में हैं मजदूरों के हक में नहीं हैं।





