नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर AICC मुख्यालय पर कांग्रेस का ध्वज फहराया है।

बता दें कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस समारोह में AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।





