नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रैली की और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। हालांकि अब अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए एक अपील की है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर जो भी कहा, मैं उससे बिल्कुल सहमत हूं। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता भी इस मुद्दे से बिल्कुल सहमत है। उन्होंने कल बहुत अच्छा मुद्दा उठाया। इसी के साथ उन्होंने सीएम योगी से खास अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि वह अमित शाह को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गाइड करें और उन्हें बैठाकर समझाएं।
दरअसल कल सीएम योगी आदित्यनाथ मे दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर रैली की थी और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा था। अब उनकी रैली के बाद अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, कल सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था का बहुत अच्छा मुद्दा उठाया और मैं इससे बिल्कुल सहमत हूं।





