नई दिल्ली। प्रसिद्ध अंकशास्त्री और टैरो कार्ड रीडर रूही राय को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में यूके के क्रॉस डाउन की मेयर प्रेरणा भारद्वाज से मुलाकात करने का गौरव प्राप्त हुआ। इस खास अवसर पर दोनों ने अंकशास्त्र, आध्यात्मिक ऊर्जा और क्रिस्टल हीलिंग पर विस्तृत चर्चा की।
एमपी की रूही राय ने इस खास मुलाकात में मेयर भारद्वाज को एक ऊर्जावान पाइराइट कंगन भेंट किया, जिसे समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है। मेयर प्रेरणा भारद्वाज, जो अपनी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व क्षमता के लिए जानी जाती हैं, ने अंकज्योतिष और क्रिस्टल ऊर्जा में अपनी रुचि जाहिर की।
रूही राय ने इस अनुभव को साझा करते हुए कहा,
“ऐसे प्रेरणादायक नेता से मिलना मेरे लिए एक सम्मान की बात थी। अंकज्योतिष और क्रिस्टल ऊर्जा को लेकर उनकी जिज्ञासा ने मुझे प्रभावित किया। यह मेरी यात्रा का एक गौरवपूर्ण क्षण था।”
अध्यात्म और नेतृत्व का अनूठा संगम
इस विशेष बातचीत में दोनों के बीच ज्ञान और ऊर्जा का अनूठा आदान-प्रदान हुआ, जिससे वैश्विक स्तर पर अंकज्योतिष और आध्यात्मिक विज्ञान में बढ़ती रुचि को और बल मिला।
गौरतलब है कि प्रेरणा भारद्वाज भारतीय मूल की मेयर हैं, जिनका पारिवारिक संबंध हिमाचल और पंजाब से है। उन्होंने लॉ और बैंकिंग के क्षेत्र में काम करने के बाद राजनीति में प्रवेश किया, ताकि समाज में सार्थक योगदान दे सकें। इस मुलाकात ने न केवल अध्यात्म और राजनीति के बीच गहरे संबंध को उजागर किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि वैश्विक नेता अब आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।





