नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल बच चुका है। ऐसे में केंद्र के नेता मध्य प्रदेश में सक्रिय नजर आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और रीवा इन जिलों में चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए कई नेताओं के साथ बैठक करेंगे। जानकारों की माने तो केंद्रीय मंत्री एक दिन उज्जैन में रहेंगे और महाकाल मंदिर में के दर्शन करेंगे और रोड शो में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि आज वह सागर क्षेत्र के खजुराहो में एक बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान वह 26 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह रीवा और शहडोल क्षेत्र में चुनावी बैठक करेंगे। बात दे कि इस क्षेत्र में कुल 30 विधानसभा सीटें हैं।
गृह मंत्री अमित शाह अपने दौरे के अंतिम दिन 30 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री इंदौर क्षेत्र की 37 विधानसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इंदौर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सीधे ग्वालियर आएंगे। जहा वे चंबल क्षेत्र में एक बैठक में शामिल होंगे। बात दे कि इस क्षेत्र में कुल 34 विधानसभा सीटें हैं।





