नई दिल्ली। शशि थरूर, राघव चड्ढा और महुआ मोइत्रा समेत विपक्ष के कई नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा कर डाला है। विपक्षी नेताओं के दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर अब हमला बोल दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरा फोन टैप कराते रहिए। हम डरने वाले नहीं, बल्कि लड़ने वाले लोग हैं।
जानकारी के मुताबिक बता दें, विपक्ष के कई नेताओं ने फोन हैकिंग का दावा किया है। उनका आरोप है कि Apple की ओर से उन्हें इस बारे में चेतावनी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि आपके फोन को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं।
जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है। कांग्रेस के कार्यालय में सभी लोगों को मिला है। कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है, यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं। आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं। आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि बहुत कम लोग उनके खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन हम डरे हुए नहीं हैं। आप जितनी चाहें उतनी फोन टैपिंग कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर तुम मेरा फोन लेना





