नई दिल्ली। चुनाव के ऐन मौके पर राजनाथ सिंह मिजोरम दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह कार्यकर्ताओं जीत का मंत्र देंगे।
दरअसल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में प्रचार के लिए बुधवार को मिजोरम की यात्रा पर रहेंगे। BJP के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। BJP के राज्य प्रवक्ता एफ लालरेमसांगी ने एजेंसी भाषा को बताया कि सिंह बांग्लादेश और त्रिपुरा की सीमा से लगे मिजोरम के पश्चिमी हिस्से में ममित और दक्षिण में सइहा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। यहां क्षेत्रीय दल सक्रिय हैं और प्रत्याशियों की घोषणाएं जारी हैं। इस बीच एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने 174 प्रत्याशियों की संपत्ति, आपराधिक रिकार्ड और महिला-पुरुष के अनुपात का आकलन किया है।
बता दें, मिजोरम में आने वाली 7 नवंबर को चुनाव है। इस बाबत भाजपा ने जीत का दावा भी ठोका है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा कि मिजोरम में इस बार भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा राज्य की सत्ता में आती है तो केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी हमारी डबल इंजन की सरकार होगी।





