नई दिल्ली। PM मोदी ने कांकेर की बेटी का वादा निभाया है पीएम ने पत्र भी लिखा है। दरअसल पीएम नरेंद्र मोदी ने कांकेर की बेटी आकांक्षा ठाकुर से किया वादा निभाया। पीएम की रैली में स्केच लेकर आई आकांक्षा को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया। पत्र में लिखा कि आप जो स्केच लेकर आई थीं, वह मुझ तक पहुंच गया है। इस स्नेहपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए धन्यवाद।
पीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों से मुझे हमेशा प्यार मिला है। देश की तरक्की की राह में राज्य के लोगों ने सहयोग दिया है। अगले 25 वर्ष आप जैसे युवा साथियों और देश के लिए महत्वपूर्ण है। इन सालों में हमारी युवा पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करते हुए देश के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेंगी। आप खूब पढ़े, आगे बढ़ें और अपनी सफलता में परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।
बता दें कांकेर शहर के सुभाष नगर के रहने वाले दिनेश ठाकुर अपनी 10 वर्षीय बेटी आकांक्षा लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के सभा में पहुंचे थे। पीएम जब सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बच्ची ने सभास्थल में अपने द्वारा बनाया गया पीएम का स्केच दिखाया। पीएम नरेंद्र मोदी की नजर बच्ची पड़ी। उन्होंने कहा कि बेटी मैंने तस्वीर देखी है। बढ़िया काम करके लाई हो, मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं। उन्होंने कहा, बेटी खड़े-खड़े थक जाओगी। अगर तुम तस्वीर देना चाहती हो तो दे दो। मुझ तक जरूर पहुंच जाए। पीएम मोदी ने कहा कि इस तस्वीर के पीछे अपना पता लिख देना मैं तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा।





