छत्तीसगढ़ में बोले – कोरोना काल में केंद्र सरकार के कुप्रबंधन की वजह से लोगों ने अपनों को खोया।
नई दिल्ली। भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भारतीय जनता पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया, उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस देश की जनता के साथ छलावा किया है, अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली पार्टी ने आम जन का सामान्य जीवन जीना भी दूभर कर दिया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता खुद तो बड़ी-बड़ी लग्जरी गाड़ियों में घूमते हैं पर आमजन को अपनी स्कूटी में भी पेट्रोल डलवाने में सोचना पड़ रहा है आज पेट्रोलियम पदार्थों के नाम आसमान छू रहे हैं जिसके कारण महंगाई बढ़ रही है और एक काम ग्रहणी की किचन का बजट बिगड़ रहा है।
अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ के दौरे पर उन्होंने कहा था कि आज देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी हमारे देश के लिए एक बड़ा संकट है, 2014 से मोदी सरकार के वादे के अनुसार 10 सालों में 20 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए थे पर आज देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है पर सरकार उसे रोजगार उपलब्ध नहीं कर पा रही है। उन्होंने कोरोना का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना 1 और कोरोना 2 में आम जन परेशान हुआ आम जन अपने घर पहुंचने के लिए दर दर की ठोकर खाता रहा पर सरकार की ओर से कोई राहत नहीं मिली। कोरोना काल में हर व्यक्ति ने अपने किसी ने किसी परिजन, रिश्तेदार या मित्र को खोया यह सिर्फ सरकार का कुप्रबंधन था।
आज देश की जनता यह कहने को मजबूर है कि हमें ऐसा विकास नहीं चाहिए हमें इन अच्छे दिनों की बजाय हमारे पुराने दिनों को लौटा दीजिए। उन्होंने कहा कि हम बात करें खाद्य पदार्थों की तो उनकी कीमत आसमान छू रही है सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है खाद्य तेल अब महंगी दर पर उपलब्ध हो रहा है महंगी बिजली, महंगी गैस, महंगे पेट्रोल डीजल और बढ़ते कर के बोझ के तले आम आदमी दबता जा रहा है।
श्रीनिवास बीवी आगे बोले की भाजपा को सत्ता में आने के बाद आम जन के बारे में सोचना था पर अफसोस है कि सरकार जनता का मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ राष्ट्रवाद का सहारा लेकर आमजन को गुमराह करती रही, युवाओं को गुमराह करती, रही किसानों के साथ अन्याय करती रही और परवाह सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों की करती रही है।





