जगदलपुर। राहुल गांधी BJP पर जमकर बरस गए है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे और लाल बाग मैदान में चुनावी रैली को संबोधित किया। लाल बाग मैदान में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आदिवासियों के साथ हो रहे दुर्वयव्हार को लेकर भाजपा पर जमकर बरस गए है।
राहुल गांधी ने कहा है कि बीजेपी नेता आदिवासी युवा पर पेशाब करते हैं फिर उस वीडियो को वायरल करते हैं। ये आदिवासियों को दिखाना चाहते हैं कि उनकी जगह कहां होनी चाहिए। इसलिए इन लोगों ने आपके लिए वनवासी शब्द निकाला है। ये सोचते हैं कि जंगल में जो जानवर रहते हैं वैसी आपकी जगह होनी चाहिए। जैसे इनके नेता जानवरों से बर्ताव करते हैं। इनके दिमाग में आप लोग जंगल के हो। आदिवासी शब्द एक क्रांतिकारी शब्द है। आदिवासी शब्द के अंदर इसकी गहराई में आपकी सच्चाई छिपी है। आदिवासी का मतलब जो इस देश के पहले मालिक हैं।
राहुल गांधी कहा है कि कांग्रेस पार्टी इस शब्द को कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करती क्योंकि वे जानते हैं कि अगर वे इस शब्द का इस्तेमाल करेंगे तो वे ऐसा करेंगे। आपको जंगल, जल और जमीन लौटाना है।





