नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के मध्य प्रदेश में दौर शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का 7 नवंबर ग्वालियर दौरा बताया जा रहा है। हालांकि अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं बना है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि जिले की छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के समर्थन में थाटीपुर के दशहरा मैदान में खरगे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. देवेंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सात नवंबर को आने की पुष्टि की है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की इंटक मैदान में कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा दशहरा मैदान थाटीपुर में करेगी। सभा की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है। इस सभा में कांग्रेस के छह विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। खड़गे के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का ग्वालियर-अंचल का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। जल्द सभी बड़े नेता अंचल में चुनाव प्रचार को गति देने आएंगे।
वही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी अंचल में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। ग्वालियर में उनका रोड शो कराये जाने पर प्रदेशस्तर पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले राहुल गांधी ग्वालियर में रोड शो कर चुके हैं।





