रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमे कांग्रेस की कई बड़ी घोषणाएं की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच नवंबर को राजनांदगांव में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान कई नेता मौजूद रहे। घोषणापत्र में कर्ज माफी, मुफ्त बिजली और जातिगत सर्वे कराने समेत की बड़े एलान किए गए हैं।
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को भरोसे का घोषणापत्र’ नाम दिया। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित भी किया। बता दें कि राज्य में इस समय कांग्रेस की सरकार है।
कांग्रेस के घोषणापत्र की बड़ी बातें
पहले की तरह इस बार भी किसानों का कर्ज माफ होगा।
किसानों को अब धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।
तेंदुपत्ते का प्रति बोरा 6000 रुपये और चार हजार रुपये सालाना बोनस दिया जाएगा।
गैस सिलेंडर पर 500 रुपये मिलेगी सब्सिडी
15 क्विंटल प्रति एकड़ की जगह अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी जाएगी।
200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
सभी सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसमें डिप्लोमा, इंजीनियरिंग , मेडिकल और आईटीआई के छात्र भी शामिल हैं।
अब भूमिहीनों को सात हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये दिये जाएंगे।
लघु वनोपजों पर एमएसपी के अतिरिक्त 10 रुपये प्रति किलो मिलेंगे।
17.5 लाख गरीबों को आवास दिया जाएगा।
सात नवंबर को होगा पहले चरण का मतदान





