ग्वालियर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वह खुद को गरीब और चायवाला बताते हैं।
इसी दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा सरकार मध्य प्रदेश कई मायनों में नंबर वन है और यहां की सरकार भी कई मायनों में नंबर वन है कभी रोते हैं कभी रुलाते हैं और कभी अपनी ही बात रखने के लिए बहुत से ड्रामा भी करते हैं और उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार की उपलब्धि क्या है क्या उन्होंने आपको दिया।बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन है और बीजेपी सरकार किसानों की घटती आमदनी में नंबर वन है। अपराध में नंबर वन है कुपोषण में नंबर वन है बेरोजगारी में नंबर वन है। दलितों पर अत्याचार में नंबर वन है। बच्चों-महिलाओं के खिलाफ अपराध में नबर वन है। हम लोग यह तस्वीर बदलेंगे
कांग्रेस नेता ने कहा अगर पीएम मोदी गरीब हैं तो वे गरीबों के लिए जाति जनगणना क्यों नहीं करा रहे हैं वह गरीब लोगों के लिए योजनाएं क्यों नहीं बना रहे हैं पीएम मोदी गरीब हैं तो वह गरीबों को क्यों नहीं देख रहे हैं वह अडानी और अंबानी जैसे अमीर लोगों को क्यों देख रहे हैं
खरगे ने कहा कि राहुल गांधी आम लोगों से मिलते हैं। लेकिन मोदी साहब आम लोगों से करीब से नहीं मिलते हैं। अगर उनसे मिलना है तो वह दूर से मिलते हैं। जैसे कि दूरदर्शन और ऐसे लोग गरीबों की बात करते हैं।





