रीवा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर पलटवार किया। एक ही दिन एक ही समय पर राजनीति के धुरंधरों की जुबानी जंग से दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा चुनावी संग्राम। यह बातें रीवा के एसएएफ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में कहा, हमें पांच साल दे दो, भारी बहुमत से जिताओ, ताकि कोई हमारी सरकार को फिर से चोरी न कर पाए, ताकि आपको फकीरों से छुटकारा हो, मामा जी से छुटकारा हो और जो आपकी सेवा करता हो, वैसा नेता आपको मिले। कांग्रेस ने हमेशा आपकी हिफाजत की है। प्रियंका ने कहा, एमपी सरकार रिश्वतखोरी से चल रही है। सीएम कहते हैं कि हम मामा हैं। हां, कंस मामा हैं। रिश्ता निभाने से बनता है, वरना कंस भी मामा है। मुझे मतलब नहीं कोई अपने आपको फकीर बोले, मामा बोले। देश की संपत्ति गिने-चुने लोगों को सौंप दी। मेरे लिए तो आप भ्रष्ट हो।
18 साल से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है। इसलिए इनके मन में ये बात बैठ गई है कि हम काम क्यों करें। धर्म के नाम पर वोट मांग लेंगे। आप लोग सोचते हैं धार्मिक इंसान है, इसी को वोट देंगे। मीडिया को अपने कब्जे में ले रखा है कि केवल हमें ही दिखाएं। ये लोग अडानी-अंबानी के हजारों करोड़ से कर्ज माफ करने के लिए कहते हैं। लेकिन किसानों से कर्ज चुकता करने के लिए कहते हैं। किसान जब आंदोलन कर रहे थे, तब इनके एक मंत्री ने किसानों को कुचल दिया। बाद में वही मंत्री इनके साथ मंच पर बैठा रहा। लेकिन ये किसानों से मिलने तक नहीं गए। मैं भी पीएम की पोती और बेटी हूं। उनके साथ जब अमेठी जाती थी तब महिलाएं उन्हें डांटती थीं कि आपने ये काम क्यों नहीं किया।
ये जो आप टीवी पर देखते हैं, मोदी जी-शिवराज जी ने बहुत काम किया, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। ये तो आपको भी दिख रहा है कि आपकी कोई समस्या का हल नहीं निकल रहा। फिर कैसे काम हो रहा है। मध्यप्रदेश में इतने सालों में एक भी विश्वविद्यालय और उद्योग नहीं खुले। छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी। कभी नोटबंदी, कभी जीएसटी तो कभी कुछ। किसान एक दिन का 27 रुपए कमा रहा है। आप कांग्रेस के यहां बैठे नेताओं को 18 साल दे दो। काम नहीं करने पर भी सबक नहीं सिखाओगे तो ये नेता भी बिगड़ जाएंगे। मुझे मतलब नहीं कोई अपने आपको फकीर बोले, मामा बोले। देश की संपत्ति को गिने-चुने लोगों को सौंप दी। मेरे लिए तो आप भ्रष्ट हो।





