मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब बीजेपी हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के नेता और बीजेपी के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और मध्यप्रदेश के सहप्रभारी शिव भाटिया ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर बीजेपी को घेरा है और कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर दावा किया है।
इसी दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना फर्क है, बात बहुत बड़ी-बड़ी करते हैं और असल में कौन से काम करते हैं। पार्टी भरोसा कर चुनाव लड़ाती है और उसके बाद क्या समझ आता है कि प्रत्याशी का बेटा सरे आम 100 से 150 करोड़ की डील कर रहा है। ऐसे लोगों को आप क्या कहेंगे मुंह में राम बगल में छुरी यह लोग क्या समाज का भला कर सकते हैं। आने वाला वक्त उनके लिए इतना कष्टकारी है कि यह लोग जनता से सबक सीखने के लिए तैयार रहें।
शिव भाटिया ने कहा कि बेरोजगारी को ही ले लीजिए, भ्रष्टाचार तो इतना चरम सीमा पर है कि उसका तो अंत ही नहीं है की कितना भ्रष्टाचार है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि यह मुद्दे तो गढ़ चुके हैं सबके दिमाग के अंदर इन मुद्दों के कारण इन्होंने इतना ज्यादा शोषण किया है
इन्होंने जिस तरीके से वोटों से चुनी हुई सरकार को नोटों से बदला है और लुटेरी सरकार ने जिस तरीके से शोषण किया है जनता अपने मत अधिकार का प्रयोग जो 2018 में किया था उससे ज्यादा बढ़ चढ़कर करेगी उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कर्नाटक से ज्यादा नतीजे आएंगे
इसी दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा है कि कांग्रेस को उम्मीद नहीं थी कि सिंधिया परिवार धोखा देगा इसी दौरान सिर्फ भाटिया ने कहा पार्टी ने इसको और इसके पिता को इतना सम्मान दिया जो 1818 से गद्दार थे उनको पार्टी में जगा दी
लेकिन गद्दार गद्दार ही होता है। लोग माफी नहीं करेंगे यह अपने महल से ही नहीं निकल पा रहा है वह कहने को महल है। वह महल अब चबूतरा बन चुका है। देखते जाइए अब क्या होगा इसके साथ यह जनता का निर्णय होगा।
उन्होंने अंत में कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग की सभी सीटों में हमारा शानदार प्रदर्शन रहेगा और यह 3 दिसंबर को तय हो जाएगा कि ग्वालियर चंबल क्षेत्र की जनता ने किस तरह से भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है





