राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवंबर को मतदान होने है। इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जयपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश के राजनीतिक माहौल में बदलाव ला दिया है और इसका असर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान के आगामी चुनावों में दिखाई देगा।
गौरतलब है कि, कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने दावा किया था कि राजस्थान में एक बार कांग्रेस की सरकार आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में जयराम ने कहा था कि कांग्रेस फिर सत्ता में आ रही है, क्योंकि हमने कांग्रेस के लिए जनादेश मांगा है। हालांकि, जनादेश मिलने पर मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक तय करेंगे। दरअसल, जयराम रमेश से कांग्रेस रिपीट होने के बाद मुख्यमंत्री को भी रिपीट किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया था, जिस पर उन्होंने ये जवाब दिया।





