छत्तीसगढ़। सीएम भूपेश बघेल ने एलान किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना के तहत 15000 रुपये मूल्य के तहत सीधे उनके खाते में दिए जांएगे। कुछ दिनों पहले गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा में कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
छत्तीसगढ़ में एक चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सीएम भूपेश बघेल ने रविवार यानी दिवाली के दिन एक बड़ा एलान किया।
उन्होंने कहा,’आज दीपावली के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी जी की कृपा और छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश की महिला शक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को ”छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना” के तहत 15000 रुपये मूल्य के तहत सीधे उनके खाते में दिए जांएगे।
कुछ दिनों पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में बीजेपी की सरकार बनना का दावा ठोक दिया है। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “छत्तीसगढ़ में पहला चरण खत्म हो चुका है। मैं कल रात को ही रायपुर में मीटिंग करके आया हूं। पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।





