छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व ने अपने दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को जिताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तक सभाएं कर चुके हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीन चुनावी सभा करेंगे।
सबसे पहले वो साजा विधानसभा में दोपहर 12:00 बजे सभा करेंगे। इसके बाद जांजगीर-चांपा विधानसभा में दोपहर 01:55 बजे सभा करेंगे। दोपहर 03:20 बजे कोरबा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम को बिलासपुर के गांधी चौक से रोड शो करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज दो चुनावी सभा करेंगे। पहला कार्यक्रम हाई स्कूल मैदान आरंग में दोपहर 01: 25 बजे है। इसके बाद कलाकेंद्र मैदान अंबिकापुर में दोपहर 03:10 बजे चुनावी सभा करेंगे।
इसके अलावा कांग्रेस सासंद राहुल गांधी बेमेतरा के बीटीआई मैदान में दोपहर 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी आशीष छाबड़ा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पाटन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध खड़े दुर्ग सांसद विजय बघेल के पक्ष में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभा कर चुके हैं। कांग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं। बाकी कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए ज्यादातर जगहाें पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं।





