नई दिल्ली। 2024 के आम चुनाव में बस कुछ ही समय शेष है। और कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख और सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज़्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को शुरू की है। यह यात्रा बस से और पैदल 66 दिनों में 15 राज्यों के 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुज़रेगी। इससे पहले राहुल गांधी ने सितंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में यात्री भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव आतिशा पैठणकर और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजीत सिंह ने डीबी न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत के दौरान क्या कुछ कहा, आइए आपको बताते हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजीत सिंह जो की महाराष्ट्र से आते हैं, उन्होंने कहा कि हमारी इंडियन यूथ कांग्रेस की टीम राहुल गांधी जी के साथ इस न्याय यात्रा में शामिल हुए हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक जो भारत जोड़ो यात्रा में सपोर्ट मिला था। वैसा ही सपोर्ट हमें भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मणिपुर से मिलना शुरू हुआ है जो मुंबई तक मिलेगा। मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में सभी जगह पर हमें बहुत अच्छा रिस्पांस लोगों का देखने को मिल रहा है आज गणतंत्र दिवस और कल का राहुल गांधी जी ने दो दिन यात्रा को ब्रेक दिया है। प्रेजेंट में हम अभी पश्चिम बंगाल में हैं। पश्चिम बंगाल के बाद हम बिहार एंटर करेंगे।
अजीत सिंह बोले कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ देश के जो लोग हैं, वह न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। पर भाजपा के नेता इस यात्रा से डरे हुए हैं। जिस वजह से वह। हमारे ऊपर जुल्म कर रहे हैं। देश में तानाशाही फितरत लेकर आ रहे हैं। पर उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह देश महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह का देश है हम इनको फॉलो करते हैं। हम हंस के जवाब देते हैं, लेकिन जहां देश के लोगों के सम्मान की बात आएगी तो हम भाजपा की भाषा में भी जवाब देना जानते हैं। राहुल जी ने कहा है कि डरो मत, राहुल जी हमेशा नौजवानों के, किसानों के और देश के हर वर्ग के साथ खड़े हैं।

वहीं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आतिशा पैठणकर ने कहा कि पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने मोहब्बत, शांति और अमन का संदेश लेकर श्रीनगर के लाल चौक में 27 जनवरी को झंडा फहराया था। जब हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले तो हमें कहीं भी नफरत नजर नहीं आई लोगों के दिल में राहुल जी के लिए बहुत प्यार है। नफरत फैलाने के लिए बीजेपी और आरएसएस का एजेंडा है। बीजेपी सोशल मीडिया और आईटी सेल से जो दिखाती है वैसा कुछ भी नहीं है। हम जब लोगों के पास जाते हैं तो लोग हमें अपना समझते हैं।
आतिशा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता चाहते हैं कि पढ़े-लिखे युवा राजनीतिक में ना आएं, राजनीति में अच्छी पोजीशन पर ना रहें, जो नफरत फैलाई जा रही है उसमें युवा भी शामिल हो जाएं। राहुल जी की यात्रा में कई युवा आते हैं और राहुल जी से कहते हैं कि हमें न्याय चाहिए हम पढ़े-लिखे हैं, हमें नौकरी चाहिए यह न्याय यात्रा देश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए निकाली जा रही है।
आज से पहले कभी भी इतनी बेरोजगारी नहीं थी। जो सरकारी विभाग हैं, उनका निजीकरण कर दिया गया है। जिस कारण इस देश में युवाओं के सामने बेरोजगारी का एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बीजेपी धर्म के नाम पर राजनीतिक कर रही है और युवाओं को धर्म के नाम पर बहका रही है। विकास से परे धर्म के नाम पर राजनीतिक करना ही बीजेपी का मुख्य एजेंडा है।





