शिवपुरी । भारत जोड़ो न्याय यात्रा को शिवपुरी से आज राहुल गांधी के आने बाद शुरू होनी है। हालांकि पहले राहुल गांधी को हेलीकाप्टर से शिवपुरी पहुंचना था और उन्हें करीब साढ़े आठ बजे आना था। लेकिन राहुल गांधी के आने के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। अब राहुल गांधी हेलीकाप्टर से नहीं बल्कि सड़क मार्ग से आएंगे। अब राहुल गांधी सुबह 10 बजे ग्वालियर पहुंचेगे और इसके बाद शिवपुरी में रोड शो करेंगे और संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ जाएगी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा 3 मार्च को शिवपुरी आने वाली थी, लेकिन पटना में रैली के कारण यात्रा को एक दिन का विश्राम दे दिया गया। अब राहुल गांधी आज सोमवार को शिवपुरी आएंगे। वे सुबह 8.30 बजे हेलीकाप्टर से शिवपुरी पहुंचेंगे और सुबह नौ बजे से बाबू क्वाटर से उनका रोड शो शुरू होगा जो झांसी तिराहा तक चलेगा।
माधवचौक पर राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे। पूर्व में यात्रा के तय कार्यक्रम के अनुसार आदिवासियों से संवाद और सतनवाड़ा में पत्रकार वार्ता भी थी, लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया है। राहुल गांधी अब शिवपुरी के बदरवास में रात्रि विश्राम भी नहीं करेंगे। राहुल गांधी का रोड शो करीब 40 मिनट का होगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से कोई भी उन्हें फूल माला नहीं पहनाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी को सूत की माला देने को कहा है।
ग्वालियर से आने वाला यातायात ग्वालियर बाइपास से पोहरी चौराहा की ओर, गुना नाका से शहर की ओर आने वाले यातायात को पोहरी चौराहा एवं फतहेपुर रोड की ओर पोहरी रोड से अंदर शहर की ओर आने वाला यातायात अग्रसेन चौराहा से अस्पताल की ओर, अस्पताल चौराहा की ओर से आने वाला यातायात गांधी चौक से मिर्ची बाजार की ओर, दो बत्ती चौराहा से आने वाला नीलगर चौराहा की ओर, फिजीकल थाने की तरफ से आने वाला विष्णु मंदिर की ओर डावयर्ट किया जाएगा।
ग्वालियर नाका से झांसी तिराहा के मध्य थीम रोड पर सभी प्रकारा का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। करई फोर लाइन तिराहा से सभी प्रकार के भारी वाहन पडोरा की ओर डायवर्टेट रहेंगे। करबला से हवाई पट्टी की ओर आने वाला यातायात एवं आइटीआइ तिराहा से हवाई पट्टी की ओर आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। स्कूल बसें वीआइपी व्यवस्था सुबह 08.00 से 10.00 के मध्य डायवर्जन के अनुरूप विद्यार्थियों का आगमन सुनिश्चित करेंगी। इस दौरान पूर्व में जारी डायवर्जन प्लान के अनुसार समस्त भारी वाहन नोहरीकलां पुल से डायवर्टेट रहेंगे।





