नई दिल्ली। कहते हैं सियासत की डगर आसान नहीं होती और खास तौर से तब, जब चुनाव हों। चुनावी समर में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में जुटे हैं। हिमाचल प्रदेश में 1 जून को मतदान होना है और यहां की कांगड़ा चंबा सीट से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा की तरफ से डॉ राजीव भारद्वाज को चुनावी मैदान में उतर गया है। हमने बात की भाजपा के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज से… आईए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा है नरेंद्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं। पिछले 10 वर्षों से इस देश की कमान उनके हाथों में है। और 10 वर्षों का जो नरेंद्र मोदी जी का कार्यकाल है, 10 वर्षों में जो काम उन्होंने जनमानस लिए किए हैं। उनको जनता के बीच में लेकर जा रहे हैं, और आने वाले अगले 25 वर्षों में क्या योजना है। इस देश के लिए, इस प्रदेश के लिए, हमारी पार्लियामेंट्री के लिए। इसे लेकर हम जनमानस के बीच में जा रहे हैं और यही हमारा मुद्दा है और इस पर ही हम बात कर रहे हैं। और जहां तक हम इश्यूज की बात करें हिमाचल प्रदेश कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र बड़ा खूबसूरत स्थान है यह पूरा का पूरा टूरिज्म की दृष्टि से इसको एक्सप्लोर करने की कोशिश की जाएगी। इस पार्लियामेंट्री में धौलाधार तक टूरिस्ट को कैसे पहुंचना है इसके लिए कोशिश की जाएगी। कांगड़ा चंबा की जो हमारी रेलवे लाइन है उसको आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी और संभावनाओं को एक्सप्लोर किया जाएगा। नेरोगेज लाइन को ब्रॉड ग्रेज कैसे किया जा सकता है। इन सब महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया जाएगा।
भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस वाले क्या कहेंगे, उनके पास कहने के लिए बचा ही क्या है। मैं इस कांगड़ा चंबा पूरी पार्लियामेंट्री में पिछले डेढ़ महीने से घूम रहा हूं कांग्रेस के प्रत्याशी तो अभी तैयार भी नहीं हुए हैं। देश और प्रदेश के जनमानस ने, इस पार्लियामेंट्री के जनमानस ने निर्णय कर लिया है बिल्कुल उनके मन में है कि नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनना है। हमारे कार्यकर्ता काम में लगे हैं, पूरे जोश के साथ लगे हैं। कांग्रेस के नेताओं के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। देश में केवल एक गारंटी चलती है। वह है केवल मोदी की गारंटी मोदी की गारंटी का मतलब, हर गारंटी का पूरा होना। कांग्रेस की गारंटी का क्या हाल है यह सब जानते ही हैं।





