नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महायुति सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को धोखा देकर भारी भ्रष्टाचार किया है। कहा कि राज्य के लोग जल्द ही सरकार से जवाबदेही मांगेंगे। प्रियंका गांधी ने भारी बारिश के बीच रत्नागिरी स्टेशन की छत टूटने का एक कथित वीडियो भी साझा किया। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने वीडियो को भ्रामक बताया।
प्रियंका गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘महाराष्ट्र में, रत्नागिरी रेलवे स्टेशन की छत उद्घाटन से पहले ही गिर गई। इस बीच, मुंबई-नासिक राजमार्ग में 500 से अधिक गड्ढे और दरारें हैं, जो अभी तक पूरी तरह से तैयार भी नहीं हुआ है।’ उन्होंने कहा, इससे पहले सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा उद्घाटन के कुछ महीनों के भीतर ही ढह गई थी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने कहा कि मुंबई में 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने अटल सेतु को जोड़ने वाली सड़क में दरारें आ गई हैं।





