नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों की समीक्षा करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद यह बैठक कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां वह भाजपा के खिलाफ एक दशक से चली आ रही सत्ता विरोधी लहर को भुना नहीं पाई थी।
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी आज सुबह महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात करेंगे। बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट, वर्षा गायकवाड़ और रमेश चेन्नितला सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इसके अलावा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रह सकते हैं।
पार्टी ने हरियाणा में पार्टी की एकमुश्त जीत की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भाजपा ने 90 विधानसभा सीटों में से 37 पर जीत हासिल की। भगवा पार्टी को 48 सीटें मिलीं। इंडिया ब्लॉक के कई सदस्यों ने उत्तरी राज्य में कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए थे और पार्टी से इसका आत्मनिरीक्षण करने को कहा था।





