नई दिल्ली। रूस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को रूस के कजान पहुंच चुके हैं। यहां उनके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है।
भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी के स्वागत में होर्डिंग लगवाए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22-23 अक्तूबर को रूस की यात्रा कर रहे हैं। यहां मेजबान रूस की अध्यक्षता में 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कजान में आयोजित ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के अलावा पीएम मोदी कजान आने वाले ब्रिक्स सदस्य देशों और अन्य आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।





