अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सोमवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, गौलीखाल (गढ़वाल) से सुबह रामनगर के लिए चली यात्री बस मार्चुला के पास खाई में जा गिरी। बस में 42 लोगों के बैठने की क्षमता थी। मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 पहुंच गई है। घायलों में कुछ की हालत गभीर बनी हुई है।
मार्चुला में इस स्थान पर पहले भी हादसे होते रहे हैं। सरकार ने हर मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का एलान किया है। वहीं घायलों को 1-1 लाख रुपए की मदद दी गई है।
हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्टेयरिंग फेल होने के कारण ड्राइवर बस से नियंत्रण चला गया। हादसा सोमवार सुबह हुआ जब बस रामनगर से रानीखेत की ओर को जा रही थी।





