नई दिल्ली। अयोध्या दुष्कर्म मामले में अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की मांग पर अड़े हैं। वहीं, फैजाबाद (अयोध्या) सांसद अवधेश प्रसाद ने का भी इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अवधेश प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए और उन्हें 20 लाख रुपए दे।
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा चुनाव से पहले साजिश शुरू करना चाहती है। इनका मकसद पहले दिन से ही समाजवादियों को बदनाम करना रहा है और खास तौर पर मुसलमानों को लेकर इनकी सोच अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। अगर कोई ‘योगी’ लोकतंत्र, संविधान में विश्वास नहीं रखता तो वो ‘योगी’ नहीं हो सकता।
अखिलेश ने कहा मैं आपको 3 घटनाओं का उदाहरण देना चाहता हूं। पहली घटना हाथरस की है, जिसमें भाजपा विधायकों और नेताओं ने एक साधु के कार्यक्रम की अनुमति के लिए लिखा था। लेकिन प्रशासन ने ठीक से इंतजाम नहीं किए और नतीजा ये हुआ कि बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। दूसरी बात, आपने गोमती नगर में देखा होगा, पुलिस ने पूरी लिस्ट दी थी, लेकिन सीएम और भाजपा की सरकार चाहती है कि पुलिस भाजपा की कार्यकर्ता बन जाए। जब पुलिस ने सभी नामों की लिस्ट दी तो सीएम ने सिर्फ यादवों और मुसलमानों का नाम क्यों लिया





