नई दिल्ली। संसद में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में राजनीतिक वार भी देखने को मिले। इस बीच संसद पहुंच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक ऐसा बयान दिया जो चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल, अखिलेश यादव आज जब संसद पहुंचे तो वो अपने एक सांसद के साथ दिखे। ये सांसद और कोई नहीं, बल्कि फैजाबाद संसदीय सीट से जीते अवधेश प्रसाद थे। अखिलेश फैजाबाद की सीट पर सपा की जीत के बार में बता रहे थे, तभी उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल अयोध्या यानी फैजाबाद को बर्बाद किया, लेकिन सपा वाले लोकतंत्र रक्षासेवक हैं।
इसी बीच अखिलेश ने कहा कि सपा सांसद अवधेश प्रसाद रक्षा सेवक तो है ही वो अयोध्या के राजा हैं। अखिलेश के इस बयान पर अब भाजपा ने एतराज जताया है।





