राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ग्वालियर पहुंची है। यात्रा को लेकर महिला नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा डबल इंजन की सरकार से कांग्रेस की महिला मोर्चा ने मांग की है। स्पेशल कोर्ट गठित कर महिला अपराधो के साथ हो रहे अपराधों की सुनवाई हो भारत जोड़ो यात्रा के तहत हर जिले में जारी होगी महिला न्याय यात्रा इसके तहत अगर किसी को कानूनी और आर्थिक मदद की जरूरत है हम उसमें मदद करेंगे।
संदेशकाली पर भाजपा के प्रदर्शन पर अलका लांबा बोली है।
भाजपा का बेटी बचाओ के प्रति जो धरना प्रदर्शन है वह सिर्फ ढोंग है। बीजेपी के कई अपराधी नेता खुलेआम आजाद घूम रहे हैं। मध्य प्रदेश की जो पीड़ित परिवार है उनसे हमारे राहुल गांधी मुलाकात करेंगे और न्याय का भरोसा दिलाएंगे।
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बीजेपी के आरोपों पर अलका लांबा ने कहा प्रधानमंत्री जी 400 पार का नारा दे रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि हमारे देश का अन्नदाताओ को परेशान किया है जिसमें दो किस शहीद हो गए हैं। देश का अन्नदाता और देश का बेरोजगार इनकी अकड़ तोड़ने का काम करेंगे। संदेशखाली में आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने को लेकर कहा आरोपी पकड़ा गया है वीवीआईपी ट्रीटमेंट तो बीजेपी के ब्रज भूषण जैसे नेता ले रहे हैं।





