नई दिल्ली। वाराणसी में IIT-BHU में बीटेक छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी पुलिस द्वारा अरेस्ट करने बाद अब राजनीतिक गरमा गई है। कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने तीनों आरोपी भाजपाई बताए हैं और कहा कि इसलिए इन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
श्रीनिवास बी वी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि पीएम मोदी, जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी सभी नेता इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाले इन तीनों आरोपियों का एनकाउंटर क्यों नहीं किया गया। 60 दिनों तक बुलडोजर क्यों नहीं चला, स्मृति ईरानी को गुस्सा क्यों नहीं आया, उपराष्ट्रपति जी दुखी क्यों नहीं हुए है। उन्होंने इन तीनों आरोपियों को भाजपा के सक्रिय सदस्य बताए हैं और कहा है कि मोदी जी, योगी जी और स्मृति ईरानी जी इनको लेकर खामोश हैं।
बता दें कि इन आरोपियों ने बीते 1 नवंबर की आधी रात करीब 11:30 बजे IIT-BHU में दोस्त के साथ जा रही छात्रा से गैंगरेप किया था। इतना ही नहीं, इन वहशियों ने गन पॉइंट पर छात्रा के कपड़े भी उतरवाकर वीडियो भी बनाए थे।इसके बाद कई दिनों तक कैंपस में इस बाबत भारी विरोध-प्रदर्शन हुआ था। मामले की जांच में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल, साइबर सेल सहित आठ टीमें लगी थीं।





