नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ओवैसी और BRS सरकार पर कटाक्ष किया है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां जोरो-शोरों से जुटी हुई है। इसी कड़ी में भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना के निजामाबाज पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 25 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तीन दिनों के दौरे पर रहेंगे।
निजामाबाद में जनसभा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बीआरएस सरकार ने तेलंगाना राज्य को नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा केसीआर पिछले 9 सालों में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। एकमात्र चीज जो वह करने में कामयाब रहे थे वह भ्रष्टाचार है। बीआरएस के विधायकों ने बस डिपो के लिए आवंटित जमीन पर कब्जा कर उसे शॉपिंग मॉल में तब्दील कर दिया है। केसीआर ने ऐसे विधायकों को टिकट क्यों दिया? ऐसा इसलिए है, क्योंकि बीआरएस पार्टी टिकटों का व्यापार करता है।
राज्य सरकार को घेरते हुए अमित शाह ने कहा रजाकारों और औवेसी के डर से केसीआर हैदराबाद मुक्ति दिवस नहीं मनाते हैं, लेकिन मोदी जी ने तय किया है कि हैदराबाद मुक्ति दिवस हर साल मनाया जाएगा। सरकार बनने पर भाजपा, केसीआर द्वारा किए गए सभी घोटालों और धोखाधड़ी की जांच के लिए एक जांच गठित करेगी और दोषी ठहराए गए लोगों को जेल भेजा जाएगा
ओवैसी और बीआरएस सरकार पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा केसीआर की तुष्टिकरण की नीति में जिस दिशा में ओवैसी चलते हैं, उसी दिशा में केसीआर की ‘कार’ चलती है। पिछले सात सालों में, TSPSC के तहत छह श्रेणियों में परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। हमने तय किया है कि हम तेलंगाना में 2.5 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी देंगे। पेपर लीक मामले के आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा।





