नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा के दौरे पर हैं। वह यमुनानगर के जगाधरी में जनसभा का आयोजन कर रहे हैं। वह जगाधरी से पार्टी प्रत्याशी आदर्श पाल के लिए कैंपनिंग कर रहे हैं। केजरीवाल के इस रोड शो को लेकर जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। उनका यह रोड शो जगाधरी के झंडा चौक से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी तक जाएगा।
रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा बदलाव की मांग कर रहा है। आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना हरियाणा में सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि मैंने हिसाब लगाया है कि आप कितनी सीटें जीतने जा रही है और मुझे पता है कि आप के समर्थन के बिना सरकार नहीं बनेगी।





