नई दिल्ली। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण बुधवार को शुरू होने वाला था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली में किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए गए, जिस वजह से यहां कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। दरअसल, पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं।
गढ़वा जिले के रंका में मनरेगा श्रमिकों के साथ निर्धारित बातचीत अब कांग्रेस के जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेता करेंगे। बुधवार को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ से गढ़वा जिले से झारखंड में प्रवेश करने वाले थे।
कांग्रेस की प्रवक्ता सोनल शांति ने बताया मंगलवार की देर रात निर्णय लिया गया, जिसके बाद झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम को रद्द किया गया।’ उन्होंने आगे कहा कि बाद में इस यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।





