वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की शानदार जीत की ओर बढ़ते कदम पर प्रतिक्रिया दी है। एमपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने कहा कि चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय हुई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं, मोदी के मन में मध्य प्रदेश है।
भोपाल, मध्य प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “भाजपा की प्रचंड विजय हुई है मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं, मोदी के मन में मध्य प्रदेश है। 18 सालों तक प्रदेश में हमारी सरकार रही और अच्छा काम हुआ। जितना अच्छा काम शिवराज सिंह चौहान ने किया, उतना ही अच्छा काम
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 8 सालों तक प्रदेश में हमारी सरकार रही और अच्छा काम हुआ। जितना अच्छा काम शिवराज सिंह चौहान ने किया, उतना ही अच्छा काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। उसका आशीर्वाद आज जनता ने दिया है।





