हम जनता से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की भूमिका का बखूबी निर्वहन करेंगे
भोपाल। मध्यप्रदेश में अभी हाल ही में कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। कांग्रेस ने संगठन में बदलाव करते हुए उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। डीबी न्यूज़ नेटवर्क से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए खाली खजाने से जनहित की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर सवाल खड़े किए हैं।
हर वर्ग का उत्थान हो, यही हमारी सोच और विचारधारा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं आदिवासी समाज के साथ-साथ सभी वर्गों की बात करना चाहता हूं। आज मध्यप्रदेश में युवा, किसान, महिलाएं, गांव और गरीब की स्थित चिंताजनक है। उन्होंने कहा सरकार कहती है हमने इतने काम कराए हैं लेकिन जब बड़े शहरों में पानी की पाइपलाइन जा सकती है। तो छोटे शहरों में नर्मदा की पाइपलाइन क्यों नहीं जा सकती है। आप बड़े शहरों को तो पानी पिलाना चाहते हो लेकिन वह गांव जिनसे यह पाइपलाइन गुजर रही है उस क्षेत्र को भी सरकार को प्राथमिकता देनी चाहिए। मध्य प्रदेश में शिक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए, सरकार ने शिक्षा के लिए स्कूल खोले लेकिन स्कूल खोलने से ज्यादा महत्वपूर्ण है गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा होना चाहिए। हम इनकी लड़ाई प्राथमिकता से लड़ेंगे, चाहे बिजली की बात हो, बिजली गांव में प्रॉपर मिलना चाहिए, चुनाव में तो भाजपा बोली कि हम 24 घंटे बिजली देंगे लेकिन इन्होंने गांव में आज तक 24 घंटे बिजली नहीं दी है। इसे लेकर मैं विधानसभा में कोट किया कि अगर आपकी बात सत्य हैं तो मैं नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दूंगा।
20 साल में खाली खजाना और पहाड़ जैसा कर्ज
मध्य प्रदेश सरकार के खाली खजाने और कर्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार हो चाहे राज्य सरकार हो यह कहते हैं की डबल इंजन की सरकार है पर केंद्र हो या राज्य सरकार दोनों पर ही कर्ज का जबरदस्त बोझ है। केंद्र में जो बड़े व्यापारी हैं, यह कॉर्पोरेट हैं यह लोग उनको फायदा पहुंचा रहे हैं। ऐसी पॉलिसी करनी पड़ेगी हिंदुस्तान में जो युवाओं के लिए पूरे हिंदुस्तान में स्टार्टअप खोले उनके स्टार्टअप्स की पॉलिसी क्या है इस पर भी सरकार को मंथन करना जरूरी है। हम आत्मनिर्भर होने की बात करते हैं पर हम आत्मनिर्भर तब होंगे जब देश में सिंचाई और बिजली की बात पूरी तरह साकार हो। आज किसानों को इन्होंने डेम से पानी तो दे दिया लेकिन बिजली नहीं दी है।
हम मध्यप्रदेश की हर बहन के साथ खड़े हैंमध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि जनता को सपना दिखा देते हैं। चुनाव के समय यह लाडली बहना योजना लाए, कर्ज लेकर इन्होंने लाडली बहना योजना तो शुरू कर दी मामा (पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान) ने काफी समय दिया। खजाने में पैसा है ही नहीं लेकिन यह सीधा-सीधा आंकड़ों का खेल चल रहा है। लेकिन जो वादे किए गए हैं वह पूरे हो आम जनता के विश्वास और वादे से हम खिलवाड़ नहीं होने देंगे। हम मध्यप्रदेश की हर बहन के साथ खड़े हैं।
जनता के मुद्दों की लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे
जब उनसे सवाल किया गया कि नए संगठन में तालमेल के साथ कैसे आगे बढ़ेंगे तो वह बोले हम सभी में जबरदस्त कोऑर्डिनेशन है जीतू पटवारी कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं और ग्वालियर रीजन से आने वाले हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। हम तीनों को कांग्रेस ने यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। हम लोग किस तरह से क्षेत्र में जाना है उस पर मंथन करते हुए जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव में मजबूती से उभरेंगे।





