नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि असम के उत्तरी लखीमपुर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमला हुआ है। कई बैनर और पोस्टर फाड़ दिए गए हैं। यात्रा आज इस ही रास्ते से होकर निकलने वाली है। कांग्रेस नेता बी वी श्रीनिवास ने एक फेसबुक पर पोस्ट करते हुए इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की है।
राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को असम में आज तीन दिन पूरे हो रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले यात्रा उत्तरी लखीमपुर सहित जिले के कई हिस्सों से होकर गुजरेगी।
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर हमले के आरोप कांग्रेस नेता बीबी श्रीनिवास ने फेसबुक पर पोस्ट कर लगाए हैं। जहां
बी वी श्रीनिवास ने लिखा,”ये तस्वीरें असम के लखीमपुर की है जहां से आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजर रही है। देर रात भाजपा के गुंडों ने पूरे लखीमपुर में पुलिस के संरक्षण में उत्पात मचाया, हमारी गाड़ियों पर हमला किया। पूरे रुट पर पोस्टर, बैनर फाड़े और पुलिस तमाशा देखती रही। एक यात्रा से इतना डर?





