मध्यप्रदेश चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार मध्यप्रदेश में बीजेपी 155 सीटों से आगे चल रही है। जिसके मद्देनजर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया है।
वही दूसरी ओर कांग्रेस का यह हाल है कि उसके बड़े नेता अब परिदृश्य से गायब हो गए हैं और कुछ भी कहने से बच रहे हैं। कांग्रेस को दरअसल मप्र में इतनी बुरी पराजय की उम्मीद नहीं थी।





