जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 108 – 111 पर अपना वोट डाला। इसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने कहा हमारी सरकार दोबारा आ रही है। उनकी(भाजपा) बातों में दम नहीं है। अब ये (भाजपा) लोग गायब हो जाएंगे। अब ये 5 साल बाद आएंगे। हम यहीं रहेंगे जनता के बीच जाएंगे और उनके सुख-दुख की बात करेंगे।
बता दें राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान मौजूदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला पार्टी हाईकमान मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी लेंगे। पार्टी उनके लिए जो भूमिका तय करेगी, वह उन्हें मंजूर होगी। साथ ही कहा कि राज्य में जीत हमारी ही होगी।





