मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद फाइनल करने के लिए चर्चा जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा ने पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। जिसमें एक पर्यवेक्षक खुद मुख्यमंत्री है।
मध्यप्रदेश के लिए जिन नेताओं के नाम फाइनल किए गए हैं, उनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा आशा लकड़ा और के लक्ष्मण का नाम शामिल है। यह तीनों नेता मध्यप्रदेश पहुंचेंगे और विधायकों से मुलाकात करेंगे
बता दे कि यह पहली बार है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर किसी मुख्यमंत्री पर्यवेक्षक बनाया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को मुख्यमंत्री के नाम को लेकर असमंजस खत्म होने की बात कही थी। साथ ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल अपने नाम को लेकर मीडिया से चर्चा में गुरुवार को उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए अभी एक दर्जन नाम चल रहे हैं। मेरा नाम चलाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मेरे पास बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अभी मैं राष्ट्रीय महामंत्री हूं।





