रायपुर। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का जल्द ही उद्घाटन होने वाला है। इस मामले पर राजनीति भी खूब हो रही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को बीजेपी पर राम मंदिर को लेकर राजनीति करने का आरोप गढ़ा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा पूरे कार्तिक माह के दौरान सूर्योदय से पहले स्नान करना छत्तीसगढ़ में आमतौर पर प्रचलित एक अनुष्ठान है। बच्चे, विशेष रूप से गांवों में, इस अनुष्ठान का पालन करते हैं। जैसा कि इस दिन प्रथा है, हमने प्रार्थना भी की। महादेव घाट और खारुन नदी में डुबकी लगाई। सूर्योदय से पहले स्नान करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
राम मंदिर उद्घाटन को लेकर उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा राम मंदिर उद्घाटन को राजनीतिक मुद्दा बना रही है।





