नई दिल्ली। लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा सांसद रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी को दरकिनार कर भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर पद के लिए क्यों चुना गया। उन्होंने कहा कि जिगाजिनागी भी लगातार सातवीं बार सांसद बने हैं। बता दें कि कांग्रेस ने सरकार पर आठ बार लोकसभा सदस्य रहे कोडिकुन्निल सुरेश की जगह सात बार सांसद रहे भाजपा के भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर चुनकर संसदीय मानदंडों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि नियमों के अनुसार सबसे वरिष्ठ सांसद सुरेश को इस पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए था।
उन्होंने लिखा कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश अपने आठवें कार्यकाल में हैं और उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाना चाहिए था। लेकिन सुरेश की जगह भाजपा के भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया। कांग्रेस नेता ने सवाल पूछा कि भाजपा सांसद रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी के नाम पर विचार क्यों नहीं किया गया? जो लगातार सातवीं बार सांसद हैं, क्या इसलिए कि जिगाजिनागी भी सुरेश की तरह दलित हैं





