नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा को चुनावी बॉन्ड को लेकर घेरा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनावी बॉन्ड स्कैम को एक बड़ा स्कैम बताया है। इसी के साथ उन्होंने भाजपा पर ध्रुवीकरण की रणनीति करने का आरोप लगाया है।
जयराम रमेश ने कहा, “हमने 25 गारंटी दी है। भाजपा ध्रुवीकरण और भेदभाव की रणनीति का उपयोग कर रही है। मोदी-अदाणी स्कैम की ही तरह चुनावी बॉन्ड स्कैम भी एक बड़ा स्कैम है। यह जबरन वसूली है और ईडी जबरन वसूली का निदेशालय बन गया है। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इसकी (चुनावी बॉन्ड) निष्पक्ष जांच करे।”
चुनावी बॉन्ड मामले पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा लाई गई चुनावी बॉन्ड का हमने हमेशा विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताया है। यह बयान (सुप्रीम कोर्ट का बयान) हमें यह बताता है कि यह सरकार कितनी असफल है।





