नई दिल्ली। विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में भारत की हार के बाद कांग्रेस नेता लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं
राहुल गांधी के पनौती वाले बयान के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि यदि फाइनल मुकाबला किसी गैर-भाजपा शासित राज्य में खेला जाता, तो टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बन जाती है।
इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि विश्व कप कोलकाता में होना था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राशिद अल्वी ने कहा कि आज कल भाजपा के ग्रह ठीक नहीं चल रहे हैं। इसलिए विश्व कप फाइनल किसी विपक्षी पार्टी के राज्य में होना था।
वही पनौती वाले बयान पर चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। इस पर राशिद अल्वी का कहना है कि अपने जवाब में कांग्रेस चुनाव आयोग को जो भी कहेगा, उसे नजरअंदाज कर दिया जाएगा।





